देश में कोरोना की रफ्तार कम हुई, लेकिन आज सबसे ज्यादा मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना की रफ्तार कम हुई, लेकिन आज सबसे ज्यादा मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है जिसे दूर करने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना के नए मामले बीते दिन की तुलना में कम आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 2,63,533 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4329 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 4,22,436 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 85.60 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 13.29 फीसदी है। मृत्यु दर 1.10 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 14.09 फीसदी हो गया है। 17 मई को 18,69,223 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 31,68,90,484 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 18,44,53,149 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में सोमवार को कोरोना के 4524 नए मामले सामने आए। राजधानी में अब पॉजिटिविटी रेट 8.42 फीसदी है, जो 8 अप्रैल के बाद सबसे कम है। हालांकि, चिंता की बात ये है कि राजधानी में कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। एक दिन में दिल्ली में कोरोना से 340 लोगों की जान गई है।

लॉकडाउन के बावजूद कर्नाटक में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। कर्नाटक में एक दिन में कोरोना के 38 हजार 603 नए केस आए जबकि कोरोना के चलते 476 लोगों की जान गई है। प्रदेश में अब भी पॉजिटिविटी रेट 40 फीसदी के करीब है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

211554

1233017

9481

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

220

6329

89

अरुणाचल प्रदेश

2346

19675

85

असम

46289

286463

2271

बिहार

69698

584203

3928

चंडीगढ़

7382

47964

641

छत्तीसगढ़

96156

811015

11883

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

750

8845

4

दिल्ली

56049

1320496

21846

गोवा

25753

109513

2152

गुजरात 

99620

650932

9202

हरियाणा

83161

611955

6799

हिमाचल प्रदेश 

36633

124771

2382

जम्मू एंड कश्मीर 

50852

193878

3222

झारखंड

33524

279946

4539

कर्नाटक

603660

1616092

22313

केरल

362675

1800179

6515

लद्दाख

1542

14875

165

लक्षद्वीप

1208

3764

14

मध्य प्रदेश 

88983

641254

7069

महाराष्ट्र 

448000

4874582

82486

मणिपुर

6338

33129

592

मेघालय

4915

18715

336

मिजोरम

2108

6932

28

नागालैंड

4253

13880

216

ओडिशा

94293

526353

2335

पुडुचेरी

17383

67390

1179

पंजाब

73616

418884

12086

राजस्थान

176363

687969

6934

सिक्किम

2937

8333

210

तमिलनाडु

231596

1381690

18005

तेलांगना

49341

480458

2985

त्रिपुरा

5367

36085

445

उत्तराखंड

78608

207363

5034

उत्तर प्रदेश 

149032

1462141

17817

वेस्ट बंगाल

131560

1007442

13431

भारत में कुल मामले

3353765

21596512

278719


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।